जसपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम हल्दुआ शाहूबाबर खेड़ा मार्ग की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि अब आए दिन दुर्घटनाएं घटने लगी है लेकिन शासन प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जसपुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी मोहम्मद इमरान ने बाबर खेड़ा में अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा की हल दुआ साहू और बाबर खेड़ा मार्ग को बनवाने में जस पुर विधानसभा में सत्ता पक्ष की और विपक्ष की राजनीति करने वाले कांग्रेस में भाजपा के सारे नेता अपना जोर लगाकर थक चुके हैं लेकिन इस रास्ते का पुनर्निर्माण नहीं करवा पाए पिछले 3 वर्षों से जनता इस टूटे हुए रास्ते पर इन गड्ढों वाली सड़क पर चलने के लिए मजबूर हो रही है सपा नेता मोहम्मद इमरान ने कहा की चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि आज इस सड़क से खुद भी सफर करने में कतरा रहे हैं उन्होंने कहा कि जनता समझ रही है इनके खोखले वादों को और इनके दावों को, सपा नेता मोहम्मद इमरान ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास वहां के रास्तों से होता है लेकिन हल दुआ साहू श्याम नगर बाबर खेड़ा के ग्रामीण आज पिछले 3 वर्षों से विकास का इंतजार कर रहे हैं लेकिन दूर-दूर तक विकास दिखाई नहीं दे रहा उन्होंने कहा कि 2027 में जनता जस पुर विधानसभा से प्रतिनिधित्व करने वाले पक्ष विपक्ष के नेताओं से जवाब मांगने के लिए तैयार बैठी है. पिछले 9 सालों से यहां का प्रतिनिधित्व कांग्रेस कर रही है इसलिए प्रथम जवाब दे ही कांग्रेस की बनती है कि उसने 3 साल से गड्ढों में चल रही और टूटी सड़कों पर चल रही जनता के अधिकारों को कितनी बार सड़क पर आकर लड़ा और आंदोलन किया.

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply