जसपुर में भी ब्लागर ज्योति अधिकारी के खिलाफ हुआ केस दर्ज

जसपुर। महिला द्वारा सोशल मीडिया पर धर्म पर अभद्र टिप्पड़ी करने से नाराज भाजपाइयों ने आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को भाजपाई कोतवाली पहुंचे। वहां पर उन्होंने एक महिला द्वारा धर्म पर अभद्र टिप्पड़ी करने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने एसआई हरीश आर्य को तहरीर देकर कहा कि महिला ज्योति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अभद्र भाषा का प्रयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। साथ ही महिला, पुरुषों का अपमान किया है। इससे महिला, पुरुषों में रोष है। भाजपाइयों ने महिला के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की थी। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आरोपी महिला ब्लागर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *