शासन ने सभी जिलों को अपने-अपने स्तर से इस दिवस मनाने के दिए निर्देश
, देहरादून।प्रदेश में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हुए एक वर्ष पूरा हो जाएगा। इस उपलक्ष्य में प्रदेशभर में इसे समान नागरिक संहिता दिवस के रूप में मनाने की तैयारी है। इसका मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में होगा। वहीं, शासन ने सभी जिलों को अपने अपने स्तर से इस दिवस को मनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत आमजन को समान नागरिक संहिता कानून के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
उत्तराखंड सरकार ने सभी नागरिकों को समान अधिकार देने के उद्देश्य से समान नागरिक संहिता कानून बनाया है। प्रदेश में 27 जनवरी, 2025 को समान नागरिक संहिता कानून लागू किया था। ऐसा करने वाला उत्तराखंड आजादी के बाद देश का पहला राज्य बना है। यह कानून अनुसूचित जनजातियों को छोड़कर, संपूर्ण उत्तराखंड राज्य के साथ ही राज्य से बाहर रहने वाले उत्तराखंड के निवासियों पर भी लागू है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply