रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डे पर यात्री का मोबाइल फोन झपट कर भाग रहे झपटमार की यात्रियों और रोडवेज कर्मियों ने जमकर पिटाई कर डाली। शनिवार दोपहर काशीपुर जा रही टनकपुर डिपो की बस से यात्री उतर रहे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए झपटमार ने एक यात्री का फोन छीन लिया और भागने लगा। यात्री के चिल्लाने पर लोगों ने झपटमार को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली। झपटमार से फोन बरामद कर यात्री को सौंप दिया। इस दौरान यात्री झपटमार को पुलिस को सौंपने की मांग करने लगे। लोगों ने झपटमार को पकड़ रखा था। इसी दौरान पकड़ ढीली होने पर झपटमार भाग निकला।
वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज ब्रह्मानंद ने बताया कि बस अड्डे पर निगम कर्मी भी अवांछित तत्वों पर नजर रखते हैं। शनिवार को भी यात्रियों की मदद से रोडवेज कर्मियों ने झपटमार को पकड़ा था। बस अड्डे पर निगरानी और बढ़ाई जाएगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply