जसपुर :पडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में भी धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

पूर्व विधायक डॉ. सिंघल,प्रबंधक समिति अध्यक्ष प्रदीप गोयल,प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंघल ने किया झंडा रोहरण

छात्र-छात्राओं ने पेश किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

अंकर जैन, ब्योरो चीफ

जसपुर में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। नगर को अंग्रेणी शिक्षण संस्थाओं में शुमार पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटरकालेज में गणतंत्र की धूम रही। कालेज के छात्र छात्राओं ने रंगारंग व संस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मौजूद लोगो को मंत्रीमुग्ध कर दिया इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सिंघल,प्रबंधक समिति अध्यक्ष प्रदीप गोयल,प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंघल ने द्वारा झंडारोहण कर सलामी दी तथा सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीगगीत, वंदे मातरम का उद्‌घोष किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल ने
77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का पालन करे तो देश की स्थिति और बेहतर हो सकती है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने छात्र अकओं को बधाई देते हुये। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिष्ठान भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा,ने भी विस्तार से बताया। इस दौरान अंकुर बंसल, राजीव गोयल, अंकुर बंसल, अनिल नगर सहित कॉलेज के अध्यापकगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *