विराट हिंदू सम्मेलन में समाज को संगठित व सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

जसपुर शिवाजी बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन हुआ सम्पन्न

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर। रविवार को शिवाजी बस्ती द्वारा आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ आयोजित किया गया। जिसमें समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभाव का सशक्त उद्घोष सिद्ध हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में उमड़े जन-सैलाब का संकल्प, क्षेत्रवासियों का उत्साह और सहभागिता देखने को मिली।

अवसर पर पूज्य संत श्री कीर्ति बल्लभ मैंदोलिया जी (पुराणाचार्य) का आशीर्वचन तथा मुख्य वक्ता श्री देवेंद्र जी (अखिल भारतीय संयोजक, संस्कार भारती) एवं श्रीमती माधवी सिंघल जी के ओजस्वी और प्रेरणादायी संबोधनों ने राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक मूल्यों और नारी शक्ति की महत्ता को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया। उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा और चेतना का संचार किया। सम्मेलन मे नारी शक्ति तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की व्यापक सहभागिता, जिन्होंने इस आयोजन को एक सामाजिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक खड़क सिंह चौहान, सहसंयोजक प्रदीप गोयल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी महानुभावो का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम मे कार्यक्रम संयोजक – खड़क सिंह चौहान (एम.डी., वी एस एम ग्रुप आफ इण्डस्ट्रीज)

सह संयोजक प्रदीप गोयल (शिव राइस मिल), अवनीश कुमार (पशुपति इण्डस्ट्रीज), आलोक गोयल (शिव एग्रो सीड्स), राजकुमार चौहान (साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट), वेदानन्द शर्मा (भारद्वाज मेडिकल स्टोर), विजय सिंह (विजय मेडिकल स्टोर), सौरभ गर्ग (सौरभ एग्रीकल्चर पाट्स), मनोज कुमार (वी जी एफ रेस्टोरेन्ट), वीना नागर, अनीता पवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *