चमाचम सड़क सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया गया
जिलाधिकारी ने चमाचम सड़क सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनपद वासियों से की है सहयोग की अपील
हरिद्वार 23 फरवरी, 2026
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह है सपना साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना* के संकल्प को साकार करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चमाचम सड़क सफाई अभियान जनपद हरिद्वार में कल 21 फरवरी, 2026 से 03 मार्च, 2026 तक व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में “मेरा घर, मेरी सड़क” थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं । उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं धरातल पर मानटरिंग करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नामित किए गए नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चमाचम सड़क सफाई अभियान चलाया गया।
नगर निगम हरिद्वार की टीम द्बारा ललतारों पुल के पास तथा नगर निगम रूड़की की टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र रूड़की तथा नगर पंचायत झबरेडा व नगर पंचायत सुल्तानपुर व नगर पालिका मंगलौर द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के मुख्य सड़क मार्ग व आसपास क्षेत्रांतर्गत चमाचम सड़क अभियान चलाया गया।
बी एच ई एल द्वारा चौराहा सेक्टर 4 से लेकर सेक्टर 6 स्थित डिस्पेंसरी तक सड़क एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई कार्य कराया गया । सिडकुल द्वारा भी सिडकुल क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया।
विकास खंड रूड़की एवं खानपुर क्षेत्रांतर्गत चमाचम सड़क सफाई अभियान चलाया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी चमाचम सड़क सफाई अभियान चलाया गया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply