Advertisement

विधायक बेहड़ ने की प्रेस किया दवा,दरऊ ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला, जेल में बंद प्रधान के नाम पर निकाली गई रकम

रुद्रपुर। किच्छा के दरऊ ग्राम पंचायत में कथित वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। पौड़ी जेल में बंद ग्राम प्रधान नाजिया बी के डिजिटल हस्ताक्षर से ग्राम पंचायत के खाते से 10.37 लाख से अधिक की धनराशि निकाल ली गई। 14 अलग-अलग बिलों के माध्यम से यह राशि निकाली गई। पूरा खेल ग्राम प्रधान पति और बरेली दंगे में शामिल गफ्फार ने किया। मामले में ब्लाॅक के अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

बृहस्पतिवार को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दरऊ की ग्राम प्रधान नाजिया बी 13 दिसंबर 2025 से पौड़ी जेल में हैं। इसके बावजूद उनके कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों के प्रस्ताव भेजे गए और उन पर हस्ताक्षर भी किए गए। विधायक का आरोप है कि जब प्रधान जेल में थीं तब उनके डिजिटल हस्ताक्षर को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक स्तर पर निरस्त किया जाना चाहिए था ताकि किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन को रोका जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा नहीं किया गया

Udham Singh Nagar News: दरऊ ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला, जेल में बंद प्रधान के नाम पर निकाली गई रकम

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Feb 2026 11:50 PM IST

A scam worth lakhs was carried out in the Darau Gram Panchayat, money was withdrawn in the name of the jailed headman.

रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते किच्छा विधायक बेहड़। अमर उजालाविज्ञापन

रुद्रपुर। किच्छा के दरऊ ग्राम पंचायत में कथित वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। पौड़ी जेल में बंद ग्राम प्रधान नाजिया बी के डिजिटल हस्ताक्षर से ग्राम पंचायत के खाते से 10.37 लाख से अधिक की धनराशि निकाल ली गई। 14 अलग-अलग बिलों के माध्यम से यह राशि निकाली गई। पूरा खेल ग्राम प्रधान पति और बरेली दंगे में शामिल गफ्फार ने किया। मामले में ब्लाॅक के अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

बृहस्पतिवार को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दरऊ की ग्राम प्रधान नाजिया बी 13 दिसंबर 2025 से पौड़ी जेल में हैं। इसके बावजूद उनके कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों के प्रस्ताव भेजे गए और उन पर हस्ताक्षर भी किए गए। विधायक का आरोप है कि जब प्रधान जेल में थीं तब उनके डिजिटल हस्ताक्षर को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक स्तर पर निरस्त किया जाना चाहिए था ताकि किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन को रोका जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा नहीं किया गया।

वित्तीय लेन-देन का विवरण
दिनांक
राशि (रुपये में)
30 दिसंबर
28,000

5 जनवरी
10,500

7 जनवरी
11,655

14 जनवरी
1,53,537

14 जनवरी
1,86,641

14 जनवरी
1,72,483

3 फरवरी
88,129

3 फरवरी
2,14,750

3 फरवरी
10,580

17 फरवरी
11,700

17 फरवरी
7,060

24 फरवरी
46,500

24 फरवरी
49,500

24 फरवरी
49,500–

धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हैं कई मुकदमे

ग्राम प्रधान नाजिया बी के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। उन्हें कोटद्वार से गिरफ्तार कर पौड़ी जेल भेजा गया था। उनके ऊपर तीन एफआईआर दर्ज हैं। इनमें एफआईआर संख्या 0173 (धारा 406, 420) और एफआईआर संख्या 0120 (धारा 420, 467, 468, 471) कोतवाली कोटद्वार में दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, 2025 में एफआईआर संख्या 0060 (धारा 2/3 गैंगस्टर) भी दर्ज है। विधायक का दावा है कि नाजिया बी पर कोटद्वार में लोगों से संपत्ति के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले भी दर्ज हैं।

कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

विधायक बेहड़ ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर इस प्रकरण में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि जेल में बंद होने के बावजूद डिजिटल हस्ताक्षर और कथित फर्जी हस्ताक्षरों के माध्यम से सरकारी धन का लेन-देन किया जाना डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट) का घोर दुरुपयोग है। इस मामले में तत्काल दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी की जानी चाहिए।

चुनाव शपथपत्र की जांच की मांग

विधायक बेहड़ ने प्रशासन से यह भी जांच कराने की मांग की है कि ग्राम प्रधान के चुनाव के दौरान नाजिया बी की ओर से दायर शपथपत्र में उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के मामलों का उल्लेख किया गया था या नहीं।

बेहड़ बेबुनियादी आरोप लगा रहे हैं। छह महीने पहले विकास कार्यों की एक योजना बनती है। पिछले प्रधान के समय बनी कार्ययोजना का कार्य अभी चल रहा है। पुराने कार्यों का पैसा निकाला गया है। जो कार्य हुए हैं वही पैसा ठेकेदार को दिया गया है। मेरी पत्नी पर लगाए आरोप का बेहड़ को अल्पसंख्यक आयोग व कोर्ट में जवाब दिया जाएगा। मैं भाजपा के लिए काम करता हूं। कुछ दिन पहले मैंने बड़ी रैली की थी जिससे बेहड़ झल्ला गए हैं। मुझे बदनाम करने के लिए हर तरफ से घेरा जा रहा है। मैंने पूर्व में बेहड़ को 80 किलो लड्डुओं से तौला था। अब वह चाहते हैं कि मैं उनके साथ आ जाऊं लेकिन हम राजेश शुक्ला के साथ हैं और उन्हें मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे। – अब्दुल गफ्फार खान, ग्राम प्रधान पति

बंद जेल में और पत्र में कहा- पैर फ्रैक्चर है

बेहड़ ने ग्राम प्रधान नाजिया बी की ओर से लिखा एक पत्र भी सार्वजनिक किया है। इसमें नाजिया ने लिखा है कि मेरा पैर में फ्रैक्चर है इसलिए ब्लाॅक व अन्य जगहों पर नहीं पहुंच पा रही हूं। मेरी गैरमौजूदगी में अब्दुल गफ्फार खान को प्रतिनिधित्व नियुक्त करती हूं। जब तक मेरा पैर ठीक नहीं होता तब तक गफ्फार ही प्रतिनिधित्व करेंगे। खास बात ये है कि ये पत्र दो फरवरी को लिखा गया है। बेहड़ का आरोप है कि नाजिया बी दिसंबर से जेल में बंद है। तब से पति धांधली कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *