देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना जसपुर शहर की ओर से बीआरसी प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान 21 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं 6 माह पूर्ण कर चुके 21 बच्चों को अन्नप्राशन की रस्में भी संपन्न कराई गई। इस अवसर पर महिलाओं को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं एवं क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर परियोजना से सुपरवाईजर अंजू रानी, यास्मीन जहाँ एवं आंगनवाड़िया उपस्थित रहे साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की महिला कर्मचारी, सभासद रूपा आदि । कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों का विशेष सहयोग रहा।
अंत में सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सशक्त एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply