Advertisement

एंकर-मुखानी पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

स्थान -हल्द्वानी

ए़कर- हल्द्वानी के थाना मुखानी क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार वादी हेमचंद्र लोहनी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया था कि वह 2 मार्च से 5 मार्च तक अपने पैतृक गांव थापला (अल्मोड़ा) गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात और नगदी चोरी कर ली।
तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 23/26 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।
क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्ध की पहचान की।
पुलिस ने 13 मार्च को हल्दीखाल जाने वाले मार्ग से गौरव कुमार (25) पुत्र संतोष कुमार निवासी चौपला चौराहा, दमुवादुंगा, जवाहर ज्योति, काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मंगलसूत्र, पौंची, नथ, झुमके, ₹2250 नगद और एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र, कांस्टेबल रोहित कुमार, बलवंत सिंह, धीरज सुगड़ा और रविंद्र खाती शामिल रहे, जबकि तकनीकी सहायता में अरविंद ने सहयोग दिया।
पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवाही पर एसएसपी नैनीताल ने टीम को ₹2000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *