Advertisement

बहन के अंतिम दर्शन को जा रहे व्यापारी की दो दुकानें अग्निकांड में जलकर राख

– काशीपुर

एंकर – काशीपुर में आज तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। बहन की मौत के बाद आज उनकी तेरहवीं के लिए गाजियाबाद जा रहे एक व्यापारी की पीछे से दोनों दुकानें आग लगने से जलकर खाक हो गईं। सूचमा मिलते ही गजरौला से व्यापारी वापस लौट आये

दरअसल काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक के पास राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) रोड पर अनिल शर्मा नामक व्यपारी की टायर पंचर और साइकिल रिपेयरिंग की दुकान स्थित है, जिसमें आज तड़के अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में तीन दुकानें धू-धू कर जलने लगीं, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की कई अन्य दुकानों और गोदामों को भी भारी नुकसान हो सकता था।
बताया जा रहा है कि आवास विकास निवासी व्यापारी अनिल शर्मा की दो दुकानें—टायर पंचर और साइकिल रिपेयरिंग—इस अग्निकांड में सबसे अधिक प्रभावित हुई है। दुकानों में रखे टायर, मशीनें और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। वहीं आग की चपेट में पास में स्थित फल-फ्रूट के गोदाम को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दमकल विभाग के फसो श्याम सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर दो गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया था। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आपसे एक दुकान पूरी तरह से चलकर राख हो गई। प्रत्यक्ष दर्शी अनिल शर्मा के मुताबिक वह है सुबह महाराणा प्रताप चौक पर कुंदन स्वीट्स के पास रोजाना आते हैं आज जब वह तो दुकान से धुआँ निकलता दिखाई दिया जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी और दुकान स्वामी को दी। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *