देहरादून: भाजपा नेता अजेंद्र अजय के बयान से पार्टी के भीतर गदर मचा हुआ है. एक तरफ इसे कार्यकर्ताओं की नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है, तो इस सिचुएशन पर कांग्रेस ने भी एंट्री करते हुए इसे नाराजगी की शुरुवात बताया है. खास बात ये है कि बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की हिदायद भी इन हालातों को सुधारने में सफल नहीं दिख रही है. ऐसे में पार्टी किसी बड़े कदम को उठाने के भी मूड में दिख रही है.
भाजपा की अंदरूनी नाराजगी का चेहरा बने अजेंद्र! उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों भाजपा के भीतर की खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आती दिखाई दे रही है. बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता अजेंद्र अजय के एक बयान ने न केवल पार्टी के अंदर हलचल मचा दी है, बल्कि विपक्ष को भी भाजपा पर हमला करने का मौका दे दिया है. स्थिति ऐसी बन गई है कि पार्टी नेतृत्व को भी सामने आकर नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी से बचने की हिदायत देनी पड़ी है.l

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply