Advertisement

मुख्यमंत्री धामी का जसपुर दौरा आज

जसपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आज नगर पंचायत महुआडाबरा दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने इस दौरे की जानकारी दी।

सीएम धामी सोमवार को चार बजे नादेही चीनी मिल हैलीपेड पर उतरेंगे, इसके बाद वह नगर पंचायत महुआडाबरा स्थित मनोज पाल के निवास पर पहुंचेंगे। सीएम के महुआडाबरा दौरे का मुख्य उद्देश्य भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल की मां लीलावती के निधन के बाद उन्हें और उनके परिवार को ढांढस बंधाना है। इसके बाद, मुख्यमंत्री महुआडाबरा से काशीपुर चैती मेला के लिए हैलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि सभी कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *