Advertisement

पीपी मोड पर चीनी मिल देने के विरोध में किसानों का ऐलान

जसपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि यदि सरकार नादेही चीनी मिल को पीपी मोड पर देती है तो किसान इसका विरोध करेंगे। इस संबंध में आयोजित मासिक पंचायत में कई प्रस्ताव पारित किए गए और मांगों का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया।

मंडी समिति परिसर में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि खराब मौसम के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की कि इस नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। इसके अलावा गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने, खेतों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर बिजली के तारों को ठीक कराने, यूरिया व एनपी खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सीड प्लांट पर गेहूं की तौल में प्रति क्विंटल आधा किलो कटौती बंद करने की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता तारा सिंह ने की। इस दौरान भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, अमनप्रीत सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *