जसपुर। नगरपालिका परिषद जसपुर की बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट की अध्यक्षता में पालिका सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक के दौरान ठेकेदार पंजीकरण उपविधि में संशोधन को भी मंजूरी दी गई। संशोधन के तहत पंजीकरण प्रक्रिया, शुल्क निर्धारण, नवीनीकरण, निविदा प्रपत्र और निविदा मूल्य की धरोहर राशि में वृद्धि किए जाने पर सहमति बनी। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर में सरकारी भूमि पर निजी वाहनों की अवैध पार्किंग पर सख्ती बरती जाएगी और ऐसे वाहनों के चालान किए जाएंगे। वहीं विधायक आदेश चौहान ने नगर पालिका कार्यालय को सरकार द्वारा निर्मित नए भवन में शीघ्र शिफ्ट करने का सुझाव दिया। बैठक में लेखाकार महेंद्र सिंह ने बजट का विस्तृत ब्यौरा पढ़कर सुनाया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह, मजनू, गोविंद सिंह, रूपा देवी, यामीन, अलाउद्दीन, सुधीर कुमार, नीरज कुमार, सुधीर बिश्नोई शिवपाल सिंह, रवि चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply