मलपुरी के पूर्व प्रधान ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत करने और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जसपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने जसपुर विधानसभा सीट से सरदार सूबा सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ग्राम मलपुरी निवासी एवं पूर्व प्रधान सरदार सूबा सिंह ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि की।
प्रत्याशी घोषित होने पर सरदार सूबा सिंह ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

सूबा सिंह ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे। उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद जसपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने की उम्मीद है। अब आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के सामने आने के साथ ही जसपुर का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।


इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply