ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी, जसपुर में ‘एस्ट्रो पाठशाला’ का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. भुवन भट्ट द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विज्ञान एवं खगोल अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए AstroSat एवं Aditya-L1 जैसे अंतरिक्ष अभियानों का उल्लेख किया और विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध असीम संभावनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए रॉकेट का सफल लॉन्च प्रदर्शन रहा, जिसने सभी में उत्साह एवं जिज्ञासा का संचार किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ग्रहों, तारों एवं सौरमंडल से संबंधित ज्ञान को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया गया। दूरबीन के माध्यम से आकाशीय पिंडों के अवलोकन की जानकारी ने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अंतरिक्ष विषयक मॉडल एवं वैज्ञानिक प्रदर्शनों ने उनकी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं आत्मविश्वास विकसित करते हैं, जबकि प्रबंधक श्री अमित कांबोज ने नवाचार आधारित शिक्षा को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर श्रीमती भावना कांबोज एवं श्रीमती साक्षी कंबोज सहित समस्त प्रबंधन परिवार एवं श्री दीपक मारवाह, नीशु मारवाह सहित सभी शिक्षक गण तथा बहुत बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।
सभी अभिभावकों ने विद्यालय की विज्ञान के प्रति दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद के साथ साथ विद्यालय की हर पहल में सहयोग प्रदान करने का वादा भी किया जोकि सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply