Advertisement

पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने सीएम को भेजा पत्र,

किसानों को गेहूं खरीद केन्द्रों पर हो रही परेशानियों को लेकर समस्याओं का निस्तारण कराने की उठाई पुरजोर मांग

जसपुर। किसानों को गेहूं खरीद केन्द्रों पर हो रही परेशानियों को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज कर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की।

भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं खरीद की प्रक्रिया जारी है, लेकिन इस बार मौसम की अनियमितता एंव बाजार की अनिश्चित्ता के कारण बाजार में गेहूं का

भाव समर्थन मूल्य से 200 रुपये प्रति कुंतल कम है और बारिश की वजह से गेहूं की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है जिससे गेहूं के दानें में नमी आने से बारिक हो गया है। इन्हीं परिस्थितियों के कारण किसान अपनी फसल सरकारी केंद्रों पर तुलवाना चाहता है, लेकिन केंद्रों पर किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डॉ० सिंघल ने कहा कि किसानों से खरीदे गए गेहूं पर 200 रुपये प्रति कुंतल का बोनस बारिश से हुए नुकसान

की भरपाई हेतु दिया जाए, गेहूं के सरकारी तौल के मानकों में शिलिता की जाए, गेहूं की खरीद में सख्ती से रजिस्ट्रेशन व टोकन तिथिवार कराए जाये, गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए और गेहूं भुगतान हेतु बैंकों की वित्तीय लिमिट बढ़ाई जाए, गेहूं के सेन्टरों की प्रतिदिन तौल लिमिट बढ़ाने तथा क्रय किये गए गेहूं को केंद्रों से प्रतिदिन उठाया जाए और क्रय केंद्रों पर बारदाने की परिवार व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने सीएम धामी से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही निस्तारण कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *