17 अप्रैल शाम को फूलों की होली खेल कर होगा कथा का समापन :प्रदीप गोयल,संयोजक
जसपुर। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पहले प्रातः 9 बजे नगर मुख्य मार्गो से बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। आज कोतवाली के सामने स्थित धर्मशाला मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आरंभ से पहले नगर में बैंड बाजे से धार्मिक गीत व धुनों के साथ कथा वाचक स्वामी जयकृष्ण जी महाराज को बग्गी में बैठ कर कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजक प्रदीप गोयल एंव हरीश ग्रोवर ने बताया कि धर्मशाला मंदिर में वृंदावन के कथा वाचक स्वामी जयकृष्ण जी महाराज द्वारा आज 11 अप्रैल से 17 अप्रैल दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का वर्णन करेंगे। संयोजक प्रदीप गोयल ने बताया कि 17 अप्रैल को कथा के समापन पर शाम को फूलों की होली खेली जाएगी। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। कलश यात्रा में निकेश अग्नवाल, संयोजक हरीश ग्रोवर अवलोक गोयल, त्रिलोक अरोरा, संजय अग्रवाल, विक्की अरोरा, सत्य प्रकाश शर्मा, हरिओम अरोरा, राकेश अरोरा समेत महिलाएं शामिल रही

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply