Advertisement

बीएसवी इंटर कॉलेज में मनाई गई अंबेडकर जयंती

इस अवसर पर निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

जसपुर। भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बीएसवी इंटर कॉलेज, जसपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य मेजर स्वतंत्र मिश्रा ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसके तहत फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य मेजर स्वतंत्र मिश्रा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने और शिक्षा के महत्व को समझने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में एनसीसी लेफ्टिनेंट प्रफुल्ल कौशिक, प्रवक्ता अनिल चौहान, राजीव कौशिक, विनोद कुमार, उषा रानी, सचिन गर्ग, राजीव चौहान, नितिन गर्ग, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र खुराना, प्रदीप त्यागी, गीता रानी, बीना, रेखा रानी एवं स्वतंत्र गहलोत सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कौशलेंद्र त्रिपाठी और विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *