Advertisement

जसपुर के पत्रकार शौकत राही के निधन पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने जताया शोक

जसपुर। पत्रकार शौकत राही का निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। कल अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। शौकत राही अपने पीछे पत्नी तीन बेटी एक व बेटे सहित भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके निधन पर पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।वहीँ पत्रकार शौकत राही के निधन पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एके ध्यानी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कण्डारी, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज, विनोद कुमार सहित स्थानीय इकाई अध्यक्ष आलम रज़ा, महामंत्री मेहंन्द्र राही, संरक्षक सुशील चौहान, इस्लाम हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हसीब सिद्दीकी सहित अंकुर जैन, शहाबुद्दीन अंसारी के अलावा दिनेश कौशिक,रईस अहमद,कमल गिरी,विजय जोशी,प्रदीप श्रीवास्तव,पराग अग्रवाल,शरीफ चौधरी, अजय कुमार,उस्मान अहमद,सहित नगर के समस्त पत्रकारों ने शोक व्यक्त कर मृत आत्मा की शांति की दुआ की।तथा शोकाकुल परिवार को सहन शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *