Advertisement

पूर्व विधायक सिंघल के समर्थन में सर्व समाज ने की बैठक

समर्थन में आये सेकड़ो लोग,

आरोपों पर माफी मांगे विधायक आदेश, नही तो होगा ज़बरस्त प्रदर्शन:डा. सिंघल

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़


जसपुर। ठाकुर मंदिर के पास खाली जगह पर महाराजा अग्रसेन और महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिनों पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल और वर्तमान कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के बीच सियासी टकराव चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है।



कल रविवार को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के समर्थन में सर्वसमाज के लोगो और समर्थकों ने एक वेंकट हॉल मे एक बैठक का आयोजन किया। बैठक का संचालन एडवोकेट बृजेश सिंह ने किया।
पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक आदेश सिंह चौहान की राजनीतिक जमीन खिसक रही है इसलिए जसपुर का माहौल बिगड़ने की कोशिश की जा रही है इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि उन्होंने मेरे पिताजी पर पर्सनल अटैक किया है और उनके खिलाफ आप शब्दों का प्रयोग किया है साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन जहां अनुमति देगा वहां मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक आदेश सिंह चौहान ने व्यापार मंडल को धमकी दी है कि यदि मेरा विरोध किया गया तो हाई कोर्ट में पीआईएल डालकर में बाजार से अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा। जिसकी लोगों ने घोर निंदा की है और व्यापार मंडल इससे भड़का हुआ है डॉ. सिंघल
ने कहा कि विधायक आदेश सिंह चौहान ने महाराजा अग्रसेन पर यह अभद्र टिप्पणी और व्यापार मंगल को धमकाने की कोशिश की है साथ ही मेरे दिवंगत पिताजी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक आदेश सिंह चौहान आज शाम तक तक माफी नहीं मांगते हैं तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सभासद दिलशाद हुसैन ने कहा कि विधायक जी गुमराह कर रहे हैं कि विधायक आदेश सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि बाजार को डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने हटवाया है विधायक आदेश सिंह लोगों को गुमराह कर रहे हैं जबकि वर्तमान विधायक आदेश सिंह चौहान ने बाजार को रुकवाने के लिए किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं किया उक्त बाजार को विधायक आदेश सिंह चौहान की शह पर नगर पालिका प्रशासन से मिलकर हटवाया गया है इस दौरान लोगों ने कांग्रेस विधायक से पूछा है कि उन्होंने नो वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार रोड निर्माण आदि के संबंध में क्या कार्य किए हैं ? इस दौरान ब्लॉक प्रमुख तीर्थ सिंह हाजी हमीद जगबीर सिंह अरविंद प्रधान सनी पधान सुरेंद्र सिंह चौहान चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व सभासद मोहम्मद यूसुफ सिद्दीकी बिरादरी के सदर नफीस अहमद अंकुर सक्सेना हाजी हनीफ बिराजवीर चौधरी शाहबाज़ हुसैन सहित सैकड़ो की संख्या में डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंगल के समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *