रूद्रपुर 06 मई, 2026
अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने जिला आपदा प्रबन्धन सभागार में बैठक लेते हुए कहा कि मानसून काल में जल भराव, बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारिया अभी से कर ली जाये। उन्होेने निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर लें तथा ऐसे क्षेत्र जहां पर पिछले वर्षाे मे जलभराव एवं बाढ का अधिक प्रभाव रहा है वहॉं पर जल निकासी व सुरक्षात्मक कार्याे पर अधिक ध्यान दिया जाये।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अभी भी यदि किसी नदी, नाले, नहरों से मलवा हटाने अथवा ड्रेजिंग की जरूरत हो तो सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रो मे सिंचाई, लोनिवि, निकाय अधिकारियो के साथ निरीक्षण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होने सभी नगर निकाय अधिकारियो को निर्देश दिये कि सभी नाली व नालो की सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा जीओ टैग के साथ फोटोग्राफ भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि दूसरे चरण में वर्षाकाल से पूर्व सभी नहर, नाली व नालो की दुबारा सफाई कराना भी सुनिश्चत करेगें साथ ही वर्षाकाल के दौरान जल भराव वालें क्षेत्रों छिड़काव हेतु पर्याप्त दवाएं भी रखने के निर्देश दिये। उन्होने सड़क महकमों को निर्देश दिये कि स्कवर, पुलिया के नीचे का मलवे की सफाई करना सुनिंिश्चत करेगें।
अपर जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन अधिकारी व उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध आपदा उपकरणों का भौतिक परीक्षण कर लें तथा जो उपकरण चलनशील नही है उनकी मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा वर्षाकाल में शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव हो जाता है, इसलिए सभी कार्यदायी संस्थाए रिवर चैनेलाइजेशन व नालों, नालियों की सफाई कार्यो को 15 जून से पूर्व पूर्ण कर लें। उन्होने विद्युत विभाग के अभियंताओं को विद्युत लाइनों से लगें पेड़ो की लापिंग-चापिंग कराने के साथ ही खराब विद्युत पोल बदलने व विद्युत तारों को कसने के निर्देश दिये। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को आपदा के दौरान खाद्य सामाग्री वितरण हेतु मानकों के अनुसार टेंडर व अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।
बैठक में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, ओसी हिमांशु कफल्टिया, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, लोनिवि, विद्युत विभाग के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जूड़े थे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply