काशीपुर फ्लाईओवर स्थित दो स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस और एएचटीयू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला संचालक समेत पांच को हिरासत में लेकर छह युवतियों को रेस्क्यू किया है।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया लंबे समय से पुलिस और एएचटीयू को सूचना मिल रही थी कि काशीपुर फ्लाईओवर स्थित ब्यूटी क्वीन सैलून और सेटटेशन स्पा में सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है जिसमें बाहरी राज्यों की युवतियों को लाकर उन्हें ग्राहकों के साथ भेजा जाता है।सूचना पर एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी, एएचटीयू प्रभारी एमएस दसौनी ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार की शाम चार बजे दोनों स्पा सेंटर में संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान टीम को आपत्तिजनक सामान, कुछ नकदी मिली।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply