Advertisement

नवनियुक्त कोतवाल राजेश पाण्ड्य लिया चार्ज,बोले अपराध रोकने में पुलिस का करें सहयोग

जसपुर। नवनियुक्त कोतवाल राजेश पांडे का नागरिकों ने स्वागत किया। इस दौरान कोतवाल ने सभी से शांति व्यवस्था बनाने एवं सहयोग देने की अपील की।

शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाल राजेश पांडे ने अपना परिचय देते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की। कहा कि अफवाह फैलाने से पहले पुलिस को सूचित करें। अपराधों को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग लें और स्वयं कानून को हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराधों पर नियंत्र करना है। इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत भी किया। इस दौरान एसएसआई जावेद मलिक, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, दिलशाद शाह, संतोष देवरानी, जीडी भट्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *