काशीपुर।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा व प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान व महिला सभा की नगर अध्यक्ष परवीन जहां के नेतृत्व में जसपुर में मुमताज चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य सरकार का पुतला दहन किया नाराज कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार दूर करने और कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की महिला अपराधों में जिस प्रकार से भाजपा के नेताओं के नाम सामने आते हैं उससे कहीं ना कहीं कानूनी न्याय व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग जाता है सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा उत्तराखंड में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है वहीं प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान ने कहा की अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जिससे महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं वहीं सपा महिला सभा की नगर अध्यक्ष परवीन जहां ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा की सरकार कथित तौर पर उन भाजपा नेताओं को बचाने में लगी है जो दुष्कर्म जैसे मामलों में शामिल हैं सपा नेत्री परवीन जहां ने कहा की एक और महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं वहीं महंगाई की मार से महिलाओं के घर के बजट बिगड़ गए हैं लेकिन प्रदेश सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है इस दौरान सपा के नगर अध्यक्ष डॉक्टर नईम अहमद हाजी सिब्ते हसन, मेहरबान अली, मीना, मुमताज जहां, मो जुबेर नाजिम सैफी आदि मौजूद रहे

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply