मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप II के 06 आवासों एवं चहारदीवारी निर्माण हेतु ₹3.13 करोड़, जनपद नैनीताल के फायर स्टेशन हल्द्वानी में टाइप II के 64, टाइप-III के 08 एवं टाइप IV के 04 आवासों के निर्माण हेतु ₹36.64 करोड़ तथा जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब में टाइप II के 06 एवं टाइप-III का 01 आवास के निर्माण हेतु ₹3.47 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने मौलेखाल बाजार, अल्मोड़ा में पार्किंग निर्माण हेतु ₹5.91 करोड़ तथा जनपद चमोली के ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण हेतु ₹61.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply