ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना विभाग में शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल तथा पैदल कार्यालय पहुंचकर इस पहल में सहभागिता की।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी स्वयं साइकिल से सूचना निदेशालय पहुंचे। वहीं अपर निदेशक सार्वजनिक परिवहन से दफ्तर पहुंचे इसके साथ अन्य अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक स्कूटी, साइकिल का उपयोग कर इस अभियान को सफल बनाया।
महानिदेशक सूचना ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा विभाग द्वारा इस पहल को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply