गदरपुर।ग्राम खुशालपुर सरोवर नगर में पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग, घर में घुसकर हमला, तोड़फोड़ एवं जानलेवा हमला करने को लेकर कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
कोतवाली में दीं तहरी में कहा हे कि गुरदेव सिंह पुत्र बलवंत सिंह, निवासी खुशहालपुर सरोवर नगर, गदरपुर हूँ। दिनांक 14/05/2026 को रात लगभग 10 बजे मैं अपने पूरे परिवार के साथ घर पर मौजूद था। हम सभी परिवार के सदस्य घर में बैठकर खाना खा रहे थे तथा मेरी पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं। उसी दौरान आरोपी:
(1) संदीप सिंह पुत्र हरवंश सिंह, (2) सुक्खा पुत्र अज्ञात, (3) राजकुमारी पत्नी सुक्खा सिंह, (4) कुलविंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, (5) हरवंश सिंह पुत्र नारायण सिंह, (6) छिंदर सिंह पुत्र नारायण सिंह, (7) कुलवंत सिंह पुत्र जीत सिंह, (8) सोमा बाई पत्नी हरवंश सिंह
और इनके साथ आए 6-7 अन्य अज्ञात व्यक्ति अचानक हमारे घर की ओर आते दिखाई दिए। ये सभी आरोपी रास्ते से ही गालियाँ देते हुए और खुलेआम अंधाधुंध फायरिंग करते हुए हमारे घर की तरफ बढ़ रहे थे। इनके पास लगभग 4-5 बंदूकें, किरपानें, बड़े-बड़े डंडे तथा अन्य हथियार थे। आरोपियों ने सीधे हमारी तरफ निशाना बनाकर करीब 20-30 फायर किए। गोलियाँ हमारे बहुत पास से निकल रही थीं। यदि थोड़ी सी भी इधर-उधर होतीं, तो हमारे परिवार के किसी सदस्य की मौके पर ही मृत्यु हो सकती थी।
आरोपियों की नीयत साफ तौर पर हमारे पूरे परिवार को जान से मारने की थी। फायरिंग इतनी ज्यादा और डरावनी थी कि पूरे गांव के लोग जाग गए तथा चारों तरफ गोलियों की आवाज सुनाई दे रही थी। हमने डर के कारण जान बचाने के लिए घर के अंदर भागना शुरू किया। हमारे पास इन आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग की वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद आरोपी नहीं रुके। ये लोग हमारे मुख्य गेट तक आ गए और गेट को जोर-जोर से धक्का मारकर तोड़ने की कोशिश करने लगे। हमने जैसे-तैसे गेट बंद किया, लेकिन आरोपियों ने मिलकर हमारा मुख्य गेट तोड़ दिया और जबरदस्ती घर के अंदर घुस आए।
घर के अंदर घुसने के बाद आरोपियों ने हमारी बाइक, जो गेट के अंदर खड़ी थी, उसे बुरी तरह तोड़ दिया। मैं स्वयं बिजली (Electric) का कार्य करता हूँ और मेरी अपनी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है, जिससे हमारे परिवार की रोजी-रोटी चलती है। आरोपियों ने मेरे काम करने वाले कमरे का गेट भी तोड़ दिया और अंदर रखे ग्राहकों के TV, पंखे तथा अन्य कीमती सामान को भी बुरी तरह तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। आरोपियों ने हमारे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुँचाया है।
घटना के दौरान हम पूरा परिवार अपनी जान बचाने के लिए डर के मारे घर की छत पर भाग गया, लेकिन आरोपी घर के बरामदे तक घुस आए थे। हमारे घर में छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, जो इस घटना के बाद से मानसिक रूप से बुरी तरह डर गए हैं। बच्चे पूरी रात सो नहीं पाए और लगातार रो रहे हैं। इस घटना ने हमारे पूरे परिवार की मानसिक शांति और घर की खुशियाँ छीन ली हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ से गोलियों के 2 खाली खोल भी बरामद हुए। यह घटना पूरी तरह से सुनियोजित जानलेवा हमला था। यदि पुलिस समय पर नहीं पहुँचती, तो आरोपी हमारे पूरे परिवार की हत्या कर सकते थे।
अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि उपरोक्त सभी नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder), अवैध हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग, घर में घुसकर हमला, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी तथा अन्य संबंधित गंभीर धाराओं के अंतर्गत तुरंत FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा हमारे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply