गन्ना भुगतान आठ दिन में नहीं हुआ तो आंदोलन तय
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नादेही चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से मुलाकात की। किसानों ने भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में कार्यकर्ता नादेही चीनी मिल पहुंचे। यहां उन्होंने जीएम चंद्र सिंह इमलाल को बताया कि गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक परेशानी हो रही है। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र भुगतान की मांग की।
जीएम से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर किसानों ने मिल प्रशासन को चेताया कि यदि आठ दिनों में
जसपुर की नादेही चीनी मिल में जीएम से मिलते किसान। संवाद
भुगतान नही हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी मिल प्रशासन की होगी। जीएम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया।
वहां ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, चौधरी किशन सिंह, शीतल सिंह, जसवीर सिंह, राजकुमार सैनी, लिश त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, संजीव चौधरी आदि थे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply