ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी के कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास। विद्यालय में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह
ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी के कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण छा गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

आज विद्यालय परिसर में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से नकद पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उत्कृष्ट शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
कक्षा 12 में मंशा जैन ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रेक्षा बाठला ने 94.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा स्तुति अरोड़ा ने 93.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके साथ ही चित्रांश कुमार और लविश पवार ने 91.4%, अर्थ अरोड़ा ने 90.6% तथा युवराज सिंह एवं शगुन अरोड़ा ने 90.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं शरद बाठला ने 88.6%, प्रियांशी ने 88%, प्रभदीप सिंह एवं हर्षित चौधरी ने 87.6%, अनन्या सिंह ने 87.4%, दिलराज सिंह ने 87% तथा देवांश लोहिया ने 86.6% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विशेष रूप से पेंटिंग विषय में 10 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विभिन्न विषयों में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
सम्मान समारोह में विद्यालय टॉपर मंशा जैन को विद्यालय प्रबंधन की ओर से ₹11,000 की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं 93% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दोनों विद्यार्थियों प्रेक्षा बाठला तथा स्तुति अरोड़ा को ₹3,100 एवं 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को ₹1,100 की नकद धनराशि प्रदान की गई।
विद्यालय की इस शानदार सफलता के पीछे विद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शी सोच, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति निरंतर समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नियमित मार्गदर्शन, प्रेरणादायी वातावरण एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है, जिसका परिणाम इस वर्ष के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के रूप में देखने को मिला।
विद्यालय के प्रबंधक श्री अमित कांबोज जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी कठिन परिश्रम एवं अनुशासन के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply