- राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष की मांग पर जारी हुए शासनादेश से क्षेत्रवासियों में खुशी
सब कुछ ठीक रहा तो तो जल्द ही रोडवेज बस अड्डा योजना परवान चढ़ेगी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए शासन ने गांगूवाला गांव में भूमि को निशुल्क आवंटित किया है। योजना का शासनादेश जारी होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है।
में र
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने क्षेत्रवासियों की मांग पर गांगूवाला में 0.7370 हेक्टेयर भूमि का चयन कर रोडवेज बस अड्डा के लिए उपयुक्त
रोडवेज स्थानांतरित कर दी गई है। उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव अर्पण कुमार राजू ने इसका शासनादेश जारी किया है। अब शीघ्र ही बस अड्डा बनाए जाने की आगे की कार्रवाई पूरी हो सकेगी। – विनय रूहेला, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग
बताया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस भूमि पर बस अड्डा निर्माण की मांग की थी। उनकी मांग पर तत्कालीन डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने निशुल्क भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। योजना प्रस्ताव के तहत चिहिनत भूमि जसपुर-काशीपुर-अफजलगढ़ के मुख्य मार्ग से दक्षिण
दिशा में लगभग 120 मी. की दूरी पर है, जो नगर के बीच और वार्ड नंबर 15 में आती है।
भूमि गांगूवाला में सड़क से लगी हुई है और बस अड्डे के लिए प्रयुक्त है। पिछले माह अफसरों ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी थी। संवाद

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply