–
–
जसपुर। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जसपुर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक एक बरामद की है पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बुधवार को उ.नि. हरीश आर्य पुलिस टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर करन सिंह (24) पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम कलियावाला जसपुर को 12.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार क्या है वही चौकी इंचार्ज नादेही उ.नि. संतोष देवरानी द्वारा गस्त के दौरान चांस रिकवरी में जसपुर क्षेत्र से ज़ैद (22) पुत्र मो
ज़ाहिद निवासी नई बस्ती कोतवाली जसपुर को 03.31 ग्राम स्मैक के साथ और समीर (22) पुत्र मो यूसुफनिवासी नई बस्ती, कोतवाली जसपुर को 02.84 ग्राम स्मैक सहित मोटरसाइकिल संख्या यूके 18 पी6298 पर परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है वही बाईक को चीज कर दिया गया है तीनों आरोपियों से कुल 18.73 ग्राम स्मैक बरामद की गई है तीनों
आरोपियों के खिलाफ कोतवाली जसपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नशा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय, एसआई संतोष देवरानी, एसएसआई हरीश आर्य कां. विपिन चंद्र, कां. कुलदीप सिंह, कां. भवान सिंह कां. अरुण कुमार कां. अशोक कुमार, एचजी दीक्षित कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद है

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply