ईंधन संरक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट शनिवार को दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाया जा रहा “ईंधन बचाओ” अभियान केवल एक अपील नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने स्वयं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर आमजन को संदेश दिया कि अनावश्यक ईंधन खर्च से बचते हुए अधिक से अधिक बस एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इससे पूर्व रुद्रपुर पहुंचने पर मेयर विकास शर्मा एवं विधायक शिव अरोड़ा ने सांसद अजय भट्ट का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply