Advertisement

देहरादून: पुलिस ने रोका तो लड़के ने दिखाया चाकू

देहरादून पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल के माध्यम से चौकी जाखन को सूचना प्राप्त हुई कि एक कार सवार जोहडी तिराहे में कार को रोककर यातायात को बाधित कर रहा है तथा ट्रैफिक ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ बदतमीजी कर रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी जाखन तत्काल मय फोर्स के जोहड़ी तिराहा पहुंचे। पुलिस द्वारा मौके पर वाहन चालक का एल्कोमीटर टेस्ट किया गया, जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई।

जिस पर व्यक्ति की कार संख्या HR 16AC 7177 हौंडा सिटी को धारा 185 mv एक्ट के तहत सीज़ किया गया व चालक को गिरफ्तार किया गया।

वाहन चालक के द्वारा अपना नाम विनय पुत्र सूरज भान निवासी सेक्टर 13 भिवानी हरियाणा उम्र 31 वर्ष बताया। अभियुक्त की पत्नी, जो रायपुर में रहती है, से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया की उनका पति वर्ष 2021 से मानसिक रूप से डिस्टर्ब हैँ, जिसका इलाज फोर्टिज़ अस्पताल दिल्ली में चल रहा है।  पत्नी के दिनांक 21/05/26 को अपने मायके देहरादून आने पर यह व्यक्ति भी अपने ससुराल आया था और नशे  और तनाव की हालत में ससुराल से निकल कर इस व्यक्ति द्वारा यह हरकत की गयी।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

विनय पुत्र सूरज भान निवासी सेक्टर 13 भिवानी हरियाणा, उम्र 31 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *