Advertisement

पंतनगर एयरपोर्ट पहुचने पर महामहिम राज्यपाल का अधिकारीयों ने किया स्वागत

पंतनगर 31मई, 2026 महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह रविवार को दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पहुचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल अल्प विश्राम के बाद नैनीताल के लिए प्रस्थान किये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय , अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, रेखा कोहली, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *