Advertisement

मायके आई नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत!

तीन महीने पहले हुई थी शादी
दहेज उत्पीड़न का आरोप

मायके आई नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत,

तीन महीने पहले हुई थी शादी
दहेज उत्पीड़न का आरोप

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मायके आई नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत जहर खाने से हुई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

मूल रूप से फतेहगंज पश्चिम बरेली रामवीर सिंह अपने परिवार के साथ कुछ वर्षाें से ट्रांजिट कैंप की वसुंधरा गुरुबक्स कॉलोनी में रह रहे हैं। उनकी 24 वर्षीय बेटी काजल सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी और 18 फरवरी 2026 को उसका विवाह किच्छा के पंजाबी मोहल्ला निवासी अजय शर्मा से हुआ था।मायके वालों का आरोप है कि विवाह से पहले ही ससुराल पक्ष 15 लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहा था। शादी के बाद भी मांग पूरी न होने पर काजल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कुछ दिन पूर्व काजल की सास उसे मायके छोड़ गई थी। यहां उसने अपने भाई को ससुराल में हो रहे कथित उत्पीड़न की जानकारी दी थी।
परिजनों के मुताबिक वह लगातार मानसिक तनाव में रह रही थी। रविवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जहर खाने की आशंका, कार्रवाई पर धमकी का आरोप

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि काजल पिछले 15 दिनों से मायके में रह रही थी। रविवार शाम उसका अपने पति से फोन पर विवाद हुआ था जिसके बाद उसके जहर खाने की आशंका है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। विवाह को सात वर्ष पूरे नहीं हुए थे इसलिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। काजल के भाई पवन शर्मा ने आरोप लगाया कि बहन की मौत के बाद ससुराल पक्ष का एक रिश्तेदार उन्हें कार्रवाई न करने की धमकी देता रहा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण की पुष्टि होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच जा रही है। तहरीर के आधार पर भी मामले की जांच की जाएगी। – विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *