जसपुर, । जल्द ही नगर नगरपालिका का प्रत्येक चौराहा सोलर लाइटों से जगमग होगा। इसके लिए नगरपालिका प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। पहले चरण में नगर पालिका 200 सोलर लाइटें लगवाएगी। पिछले दिनों नगरपालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने नगर के प्रत्येक चौराहों पर सोलर लाइटें लगाने का प्रस्ताव पास किया था। इस पर पालिका ने विधिवत तरीके से काम शुरू करा दिया है। चौराहों पर खंबे लगाने को फाऊंडेशन
बनाई जायेगी। इसके बाद खंबें लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा। पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट एवं ईओ उदयवीर सिंह ने बताया कि नगर के प्रत्येक चौराहे पर सोलर लाइटों को लगाकर जगमग करने का प्रस्ताव पास किया गया था। पहले चरण में 200 लाइटों को लगाने का निर्णय लिया है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply