Advertisement

जसपुर विधायक बोले फरार आरोपी और भाजपा नेता की संलिप्ता की जांच हो!

जसपुर विधायक बोले फरार आरोपी और भाजपा नेता की संलिप्ता की जांच हो’

|
विधायक ने भाजपा सरकार एवं एक भाजपा नेता पर लगाए आरोप

जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने भाजपा सरकार और एक स्थानीय भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए शाहजहांपुर फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण के फरार आरोपियों से कथित संबंधों की जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मामले का एक फरार आरोपी भाजपा नेता के साथ दिखाई दे रहा है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलौत के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक चौहान ने कहा कि शाहजहांपुर शस्त्र लाइसेंस प्रकरण के दो आरोपी अभी भी फरार हैं। इनमें एक आरोपी जसपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में आरोपी भाजपा नेता के साथ नजर आ रहा है और उसके संपर्क में है। ऐसे में निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई

जानी चाहिए। विधायक ने मोहल्ला नईबस्ती (डेरिया) स्थित तालाब भूमि का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह भूमि मूल रूप से श्रेणी-3 (तालाब) में दर्ज थी, लेकिन कथित मिलीभगत के चलते इसे भूमिधरी में दर्ज कर बेचने की तैयारी की जा रही थी। उनके प्रयासों से मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और भूमि को पुनः तालाब श्रेणी में दर्ज कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही के कारण आठ वर्षों तक तालाब की श्रेणी खतौनी में दर्ज नहीं हो सकी। हाल ही में एसडीएम राहुल शाह से मुलाकात के बाद भूमि को खतौनी में दर्ज किया गया, जिसके लिए उन्होंने एसडीएम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगराध्यक्ष मो. नाजिम, बब्लू, गजेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, रिपुदमन, राहल जीत हरपाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *