Advertisement

एक माह बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगे पांच अपराधी, वरेंट जारी

हमले के आरोपियों का गैर जमानती वारंट जारी

जसपुर। खाकी पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवाए हैं। मामले से जुड़े पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर हैं।

पतरामपुर चौकी पुलिस टीम बीती 15 मई को भोगपुर डैम गुरुद्वारा नंबर दो निवासी सुखविंदर सिंह को पकड़ने गई थी। कोर्ट से इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

टीम के सुखविंदर को पकड़ते ही उसने अपनी मां शिलो कौर, पत्नी मंजीत कौर, भाई मंगत सिंह, चचेरा भाई संदीप सिंह, राजू सिंह एवं जगपाल सिंह उर्फ जस्सा आदि को

बुला लिया था। इन सभी ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया।

आरोप है कि पुलिस जब सुखविंदर को गिरफ्तार कर ले जाने लगी तो वहां मौजूद सभी ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सास-बहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मुकदमे के नामजद फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जसपुर पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवाए हैं।

इसके बाद भी यदि वह नहीं पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ कोर्ट के माध्यम से भगोड़ा, नोटिस चस्पा करने व संपत्ति कुर्क करने की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *