Advertisement

महिला को मौत के घाट उतारने वाले जेसीबी चालक पर प्राथमिकी

रुद्रपुर। पुलिस ने नैनीताल हाईवे पर परशुराम चौक के पास महिला को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने वाले जेसीबी चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मूलरूप से ग्राम खुरुड़ी, भिकियासैंण अल्मोड़ा व हाल सिविल लाइंस रुद्रपुर निवासी ललिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन विमला हर्बोला रुद्रपुर में किराये पर रहकर सिडकुल में नौकरी करती थीं। शनिवार की रात विमला अपनी बेटी के साथ उनके घर आई थी। रात 9:30 बजे वह परशुराम चौक को पार करके अपने कमरे पर जा रही थी।
इसी बीच जेसीबी के अज्ञात चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विमला की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी चित्रांशी छिटककर दूर गिर गई। जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *