Advertisement

उधमसिंहनगर में सियासी दूरियां खत्म, दो अध्यक्षों की हुई घर वापसी…

फोटो में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा काशीपुर के महापौर दीपक वाली जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या दर्जा मंत्री विनय गोयल साथ मे है…

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अपने पुराने नेताओं और जनप्रतिनिधियों को फिर से साथ जोड़ने की कवायद में जुटी है। इसी क्रम में उधमसिंहनगर जिले की गढ़ीनेगी और गूलरभोज नगर पंचायत के अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए।

खटीमा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि इस कदम से जिले में भाजपा का संगठनात्मक आधार और मजबूत होगा।

गौरतलब है कि गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष ने पिछले दिनों भाजपा विधायक अरविंद पाण्डेय के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल रखा था। ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होना जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावों से पहले भाजपा द्वारा संगठन को एकजुट करने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *