रुद्रपुर। गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने एक शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिक्षिका से तीन कार्यदिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार विकासखंड खटीमा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुटरा तैनात सहायक अध्यापिका निर्मला पाल की ड्यूटी एसआईआर कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत आईटी हेल्पिंग हैंड के रूप में लगाई गई थी। उन्हें 70-खटीमा विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-109 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुटरा के कक्ष संख्या-2 में जिम्मेदारी सौंपी गई थी।बताया गया कि 18 जून को बीएलओ सुपरवाइजर ने संबंधित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षिका ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित मिलीं। जांच में यह भी सामने आया कि वह निर्धारित समय के अनुसार कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं रहती थीं और अपनी सुविधा के अनुसार आती-जाती थीं।बीएलओ सुपरवाइजर ने निरीक्षण रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी। मामला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी खटीमा के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में पहुंचा। रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को नोटिस जारी कर तीन कार्यदिवस के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार शिक्षिका के स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply