Advertisement

जसपुर में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान


जसपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर में चिकित्सकों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अस्पताल के चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत सहित डॉ. महताब, डॉ. विनय, डॉ. अर्पित, डॉ. संयम, डॉ. जितेंद्र, डॉ. अविरल एवं डॉ. राजीव को सम्मानित किया गया।
इस दौरान भाजपा के डॉ. सुदेश राजकुमार चौहान, अशोक खन्ना, रवि मणि, विशाल एवं अनिता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक अपने समर्पण, सेवा और मानवता के भाव से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम उनके प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *