रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर 21 जुलाई को मौसम के पूर्वानुमान के चलते जनपद के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किए जाने का एक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने इस आदेश को पूरी तरह फर्जी करार दिया है।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि 21 जुलाई के लिए किसी भी प्रकार का अवकाश घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आदेश भ्रामक और असत्य है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
एडीएम ने बताया कि फर्जी आदेश वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की ओर से संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर देकर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें तथा भ्रामक और अपुष्ट संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply