जसपुर। ग्राम बैलजूड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री, श्रीमती फरज़ाना बेगम के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर फरज़ाना बेगम ने ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और कार्यक्रम में देशहित, युवाओं, सामाजिक जागरूकता, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और देश की तकनीकी क्षमताओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को नमन किया।
श्रीमती फरज़ाना बेगम ने कहा कि मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री का संबोधन नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों से संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायक उपलब्धियों और देश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और समाज व देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ यूनुस चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता अलीजान चौधरी,कमर अली,शमशाद अली, मंडल अध्यक्ष शाहिद अली मंडल अध्यक्ष शरीफ खान, भाजपा नेता शादाब खान,नदीम खान समेत दर्जनों की संख्या में महिलाएं शामिल

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply