Advertisement

पं. पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में योग एवं प्राणायाम कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर नगर के विद्यालय पण्डित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में प्रबंधक पुष्पेन्द्र मोहन सिंघल द्वारा छात्र एवं छात्राओं को
योग एवं प्राणायाम का सटीक ,सही और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसका कार्यशाला में व्यावहारिक रूप से छात्र छात्राओं को समझाया गया कि किस -किस योगासन से शरीर की कौन-कौन सी मांसपेशियों पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ता है।साथ ही यह भी समझाया गया कि विभिन्न प्रकार के शारीरिक विकारों को तकनीकी रूप से योग की सहायता से किस प्रकार सही किया जा सकता है।
प्राणायाम करने की विधियों और उनके लाभ के बारे में भी बच्चों को विस्तार से बताया गया। यद्यपि विद्यालय में नियमित योग की शिक्षा। प्रदान की जाती है किंतु प्रबंधक महोदय द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला में योग की सूक्ष्म तकनीकों के बारे में विस्तार से जानने के पश्चात छात्र छात्राएं और शिक्षक शिक्षिकाएं अत्यधिक लाभान्वित हुए ।
प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने इस कार्यशाला के आयोजन के लिए प्रबंधक पुष्पेन्द्र मोहन सिंघल का आभार प्रकट किया। कार्यशाला में योग, शिक्षक दीपक कुमार और प्रभादेवी भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *