Advertisement

धूम धाम से मनाया गया जश्न ए आजादी की 80वीं वर्ष गांठ

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जसपुर क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, कार्यालयों, संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई।

पुरानी नगर पालिका चौक पर विधायक आदेश चौहान ने ध्वजारोहण किया। वहीं सुभाष चौक पर स्थापित ऐतिहासिक 111 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान एवं पालिका ईओ उदयवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फहराया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रगान के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।

नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने देश की रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों एवं पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित

किया। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा और बलिदान को याद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उप जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम राहुल शाह, तहसील कार्यालय में तहसीलदार दिलीप सिंह, कोतवाली में कोतवाल राजेश पांडे, पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में प्रबंध कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गोयल, आरएलएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज में प्रबंध कमेटी सचिव विनय चौहान, बार एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष सुंदर पाल चौहान तथा खंड विकास कार्यालय में बीडीओ कमलेश कांडपाल ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पूर्व राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सुबह पांच बजे भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम की धुनों के बीच नगर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियां आयोजित कर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई।

इस अवसर पर अशोक खन्ना, डॉ. एमपी सिंह, सभासद रूपा देवी, गजराज सिंह, गोविंद कुमार, शहजाद अली, सुधीर बिश्नोई, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद नफीस, जाकिर हुसैन, मोहम्मद चौधरी, मुइनद्दीन, कैप्टन अब्दुल हफीज, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, सफाई निरीक्षक मोहम्मद जुवैद, महेंद्र बिष्ट, अनिल कुमार, महेंद्र राही, वसीम सिद्दीकी, मोहम्मद मोहसिन, राशिद अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *