Advertisement

भव्य समारोह मे सम्पन्न हुआ पंजाबी महासभा की नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

1947 से पहले पैदा हुए लोग भी सम्मानित

पूर्व सांसद बलराज पासी ने दिलाई शपथ

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर, । उत्तरांचल पंजाबी महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में सोमवार को पांच पदाधिकारियों समेत 53 सदस्यीय कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने महासभा के हित में पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिलाया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बलराज पासी ने अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, उपाध्यक्ष हरिओम सिंह, हरिओम अरोड़ा, महामंत्री विजय ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राकेश अरोड़ा समेत 53 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए अपने दायित्वों पर खरा उतरने की अपेक्षा जताई। अतिथियों ने सभी को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। महासभा के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान, सुरेंद्र नामधारी, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, राजीव घई, त्रिलोक अरोड़ा, सोहन सिंह और अभिषेक सुखीजा आदि ने पंजाबी समाज और पंजाबियत के बारे में विचार रखते हुए समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। संचालक एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने वर्ष 1947 की विभीषिका का उल्लेख किया। महासभा की ओर से वर्ष 1947 से पहले जन्मे 23 बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार फुटेला व संचालन तिरलोक अरोरा व हरिओम सिंह द्वारा किया गया । इस दौरान पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, गढ़ी नेगी अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा,अग्रवाल सभा अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, त्रिलोक अरोड़ा, सोहन सिंह, निकेश अग्रवाल, राजकुमार, प्रेम सहोता, मनीष अग्रवाल, अवलोक जैन, तरुण बंसल,अशोक खन्ना, हरीश चंद्र ग्रोवर, तरुण गहलोत, चौधरी राम, सचिन बाटला, विनोद ठुकराल, दीपक अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, सुंदरलाल, गौरव अरोड़ा और निशांत अरोड़ा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *