जसपुर। सोलर प्लांट से ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर चोरी करने वाले
अंतर्राज्यीय गिरोह के खुलासे के बाद पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 किलो चोरी का तांबा बरामद किया है। बीते 4 अगस्त की रात नादेही स्थित एक सोलर प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल और कॉपर चोरी कर लिया था। पुलिस ने मुरादाबाद और रामपुर निवासी अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन चोरों शराफत, संजीव कुमार, जगदीश सिंह को न्यायिक हिरासत भेजा था। कोतवाल राजेश पांडेय ने बताया कि गिरोह चोरी का कॉपर एक कबाड़ी को बेचता था। पुलिस टीम ने आरोपी कबाड़ी गफ्फार पुत्र मियां जान निवासी बरखेड़ा पाण्डेय, थाना आईटीआई काशीपुर को उसके घर से गिरफ्तार उसके कब्जे से 15 किलो चोरी का तांबा बरामद किया है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply